आपने अपने नगर एवं गाँव में दीपावली को प्रदूषण मुक्त एवं अहिंसात्मक रूप से मनाने के उद्देश्य से आयोजित सर्वोदय अहिंसा अभियान के अंतर्गत जो भी कार्यक्रम करवाएं हों, उनके समाचार एवं फोटो हमें भेजें, हम उन्हें यहाँ पर सचित्र प्रकाशित करेंगे।
इस ब्लॉग कों बनाने का उद्देश्य देश-समाज में एक अहिंसामय प्रदूषण मुक्त माहौल तैयार करना है...
शनिवार, 6 नवंबर 2010
गुजरात में भी प्रचार
राजकोट, गुजरात के प्रसिद्ध अखबार अकिला एवं सांध्य समाचार ने सर्वोदय अहिंसा अभियान के राष्ट्रीय संयोजकसंजय शास्त्री से साक्षात्कार के माध्यम से दीपावली पर पटाखे नहीं का आग्रह किया गया।
सोमवार, 1 नवंबर 2010
मुख्यमंत्रीजी ने देखा पोस्टर


अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन, जयपुर महानगर द्वारा आयोजित एवं श्री कुन्दकुन्द कहान पारमार्थिक ट्रस्ट, मुंबई द्वारा प्रायोजित सर्वोदय अहिंसा अभियान के अंतर्गत प्रकाशित पोस्टर का अवलोकन माननीय अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार ने किया। उन्होंने इस कार्य के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा कार्य है। अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संजय शास्त्री ने मुख्यमंत्री जी को अभियान की जानकारी दी। महानगर फेडरेशन अध्यक्ष संजय सेठी ने पोस्टर की प्रति मुख्यमंत्रीजी को भेंट करते हुए फेडरेशन के बारे में बताया। महावीर पब्लिक स्कूल की छात्रा एनी जैन ने मुख्यमंत्रीजी को स्टीकर भेंट किया।
रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न
अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन, जयपुर महानगर द्वारा आयोजित एवं श्री कुन्दकुन्द कहान पारमार्थिक ट्रस्ट, मुंबई द्वारा प्रायोजित सर्वोदय अहिंसा अभियान के अंतर्गत श्री टोडरमल स्मारक भवन में रविवार, ३१.१०.२०१० को *प्रदूषण मुक्त अहिंसात्मक दीपावली* विषय पर रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में सुबोध, एम जी डी, माहेश्वरी पब्लिक, महावीर पब्लिक, सेंट पीटर, सेंट पाल, जेवियर्स, विवेकानंद, विधाश्रम, एस एम् एस, रावत कॉलेज, राजस्थान विश्वविद्यालय, श्री टोडरमल स्मारक के छात्र सम्मिलित हुए।
प्रतियोगिता का संयोजन श्रीमती प्रीति जैन एवं शचीन्द्र जैन ने किया।
प्रतियोगिता का निर्णय श्री श्वेत गोयल, आई सी जी, कॉलेज एवं पंडित शांति कुमार पाटिल ने किया. मंच पर डॉ, हुकम चंद जी भारिल्ल, निर्मलजी सेठी, राहुलजी श्यामनगर एवं संजय सेठी उपस्थित थे।
सम्पूर्ण कार्य में श्री परेश शास्त्री, श्री गजेन्द्र शास्त्री, पंडित सोनूजी शास्त्री, अनिल शास्त्री, अनिल शास्त्री गुढा एवं श्री साकेत जैन का विशेष सहयोग रहा।
अंत में सभी प्रतियोगियों को एक एक टी शर्त प्रदान की गई, तीनों वर्गों के बालकों को अलग-अलग प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार दिए गए।
रविवार, 31 अक्टूबर 2010
वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न
अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन, जयपुर महानगर द्वारा आयोजित एवं श्री कुन्दकुन्द कहान पारमार्थिक ट्रस्ट, मुंबई द्वारा प्रायोजित सर्वोदय अहिंसा अभियान के अंतर्गत श्री टोडरमल स्मारक भवन में रविवार, ३१.१०.२०१० को *दीपावली पर आतिशबाजी की सार्थकता* विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में सुबोध, एम जी डी, माहेश्वरी स्कूल एवं श्री टोडरमल स्मारक के छात्र सम्मिलित हुए। सञ्चालन प्रतीति पाटिल एवं संयोजन श्रीमती प्रीति जैन शचीन्द्र जैन ने किया।
निर्णायक डॉ, संजीव भानावत एवं पंडित शान्तिकुमार पाटिल ने किया। मंच पर डॉ, हुकम चंद जी भारिल्ल एवं संजय सेठी उपस्थित थे।
श्री परेश शास्त्री, अनिल शास्त्री, अनिल शास्त्री गुढा एवं साकेत जैन का विशेष सहयोग रहा।
प्रथम स्थान - आशुतोष रांका, माहेश्वरी स्कूल
द्वितीय स्थान - निखार सिंघल, माहेश्वरी स्कूल
गुरुवार, 28 अक्टूबर 2010
रंगोली एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता

रविवार 31.10.2010 को प्रातः 9.30 बजे से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जयपुर शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रा-छात्राएं सम्मिलित होंगे।
इसी दिन 10.30 बजे से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें तीन वर्ग रखे गए हैं -
प्रथम वर्ग - 8 से 12 वर्ष तक
द्वितीय वर्ग - 13 से 17 वर्ष तक
तृतीय वर्ग - 18 से आगे
आप भी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। अपने मित्रों को भी बताएं।
विशेष जानकारी हेतु संपर्क करें - प्रीति जैन 0141-4044538
बुधवार, 27 अक्टूबर 2010
आओ ज्ञान का दिया जलाएं
आओ ज्ञान का दिया जलाएं
अंधकार को दूर भगाएं
सत्पुरुषों के पथ पर चलकर
सच्ची दीपावली मनाएं।
आओ ज्ञान का दिया जलाएं
वैर भाव को दूर भगाएं
सत्य अहिंसा मन में लायें
दया धर्म करुणा अपनाएं
ऐसी दीपावली मनाएं
- श्रीमती प्रीति जैन, जयपुर
अंधकार को दूर भगाएं
सत्पुरुषों के पथ पर चलकर
सच्ची दीपावली मनाएं।
आओ ज्ञान का दिया जलाएं
वैर भाव को दूर भगाएं
सत्य अहिंसा मन में लायें
दया धर्म करुणा अपनाएं
ऐसी दीपावली मनाएं
- श्रीमती प्रीति जैन, जयपुर
यह मौज मस्ती है जानलेवा
बारूद पटाखे होते तो हैं निर्जीव
परन्तु ये छीन लेते हैं मासूमों से उनका जीव।
प्रत्येक वर्ष हर दिवाली निकलता है कई का दिवाला
क्योंकि भूल जाते हैं वे
कि यह मौज मस्ती है जानलेवा
- शिवांगी शर्मा, टेगोर पब्लिक स्कूल, जयपुर
परन्तु ये छीन लेते हैं मासूमों से उनका जीव।
प्रत्येक वर्ष हर दिवाली निकलता है कई का दिवाला
क्योंकि भूल जाते हैं वे
कि यह मौज मस्ती है जानलेवा
- शिवांगी शर्मा, टेगोर पब्लिक स्कूल, जयपुर
मन का रावण
दशहरा दीवाली हैं कितने पावन
पर हम मनाएं उसको बनके रावण
रावण के पुतले को तो जला दिया
पर भीतरी रावण को जगा दिया।
पर हम मनाएं उसको बनके रावण
रावण के पुतले को तो जला दिया
पर भीतरी रावण को जगा दिया।
शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2010
प्रदूषण रहित दीपावली हेतु संकल्पित छात्र-छात्राएं
अपनी तूलिका के माध्यम से पटाखे नहीं फोड़ने का सन्देश देती हुई
सुबोध पब्लिक स्कूल, जयपुर की छात्रा श्रुति जैन
छोटे कन्धों पर बड़ा भार
एनी, महावीर पब्लिक स्कूल एवं समदर्शी सेंट एन्स्लम स्कूल, जयपुर
सुबोध पब्लिक स्कूल, जयपुर की छात्रा श्रुति जैन
छोटे कन्धों पर बड़ा भार
एनी, महावीर पब्लिक स्कूल एवं समदर्शी सेंट एन्स्लम स्कूल, जयपुर
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण
प्रथम स्थान - शुभी गोधा, बिरला स्कूल, जयपुर
द्वितीय स्थान - चार्वी जैन, एम जी डी स्कूल, जयपुर
तृतीय स्थान - समदर्शी जैन, सेंट एन्स्लम स्कूल, जयपुर
संयोजन - श्रीमती प्रीति जैन, कुमारी परिणति जैन, प्रतीति जैन
गुरुवार, 21 अक्टूबर 2010
बुधवार, 20 अक्टूबर 2010
Pollution Free Diwail Poster
सर्वोदय अहिंसा अभियान के प्रचार हेतु संयोजक संजय शास्त्री ने जो सामग्री तैयार की थी, उसे यहाँ प्रकाशित किया जा रहा है जिससे स्थानीय स्तर पर भी इसका प्रकाशन कराया जा सके.








मंगलवार, 19 अक्टूबर 2010
पोस्टर विमोचन समारोह
सर्वोदय अहिंसा अभियान के अंतर्गत प्रकाशित पोस्टर का विमोचन डॉ-हुकमचंद भारिल्ल एवं श्री परमात्म प्रकाश भारिल्ल के करकमलों से हुआ। साथ में जयपुर महानगर फेडरेशन के अध्यक्ष संजय सेठी, प्रचार मंत्री गजेन्द्र जैन उपस्थित थे। श्री कुन्दकुन्द कहान पारमार्थिक ट्रस्ट, मुंबई की ओर से विराग शास्त्री ने विमोचन किया। साथ में हैं अभियान के संयोजक संजय शास्त्री।
शनिवार, 16 अक्टूबर 2010
शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2010
पोस्टर विमोचन
श्री कुन्दकुन्द कहान पारमार्थिक ट्रस्ट, मुंबई के सहयोग से चलाये जा रहे सर्वोदय अहिंसा अभियान के अंतर्गत पटाखा विरोधी पोस्टर का प्रकाशन हो चुका है. आज प्रातः ९.०० बजे उसका विमोचन है. आज ११.३० बजे से inter school poster making competition भी रखा गया है.
पोस्टर मांगने हेतु संपर्क करें -
संजय शास्त्री
डी १३६ सावित्री पथ
बापू नगर
जयपुर-१५
९५०९२३२७३३
आप भी कर सकते हैं-
sarvodayahinsa@gmail.com
पोस्टर मांगने हेतु संपर्क करें -
संजय शास्त्री
डी १३६ सावित्री पथ
बापू नगर
जयपुर-१५
९५०९२३२७३३
आप भी कर सकते हैं-
sarvodayahinsa@gmail.com
गुरुवार, 14 अक्टूबर 2010
बुधवार, 13 अक्टूबर 2010
सेमिनार - विषय दीपावली एवं अहिंसा दिनांक २६-९-२०१०
स्थान - टोडरमल स्मारक भवन, जयपुर
मुख्य वक्ता - डॉ. हुकमचंद भारिल्ल
अध्यक्षता - ब्र. सुमतप्रकाशजी, खनियाधाना
मंगलवार, 12 अक्टूबर 2010
Ahinsa Abhiyan
अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन, जयपुर महानगर द्वारा श्री कुन्दकुन्द कहान पारमार्थिक ट्रस्ट के सहयोग से सुरक्षित दीपावली मनाने के उद्देश्य से सर्वोदय अहिंसा अभियान का आयोजन किया जा रहा है. आप भी इस अभियान से जुड़े.
संपर्क - संजय शास्त्री
डी. 136 सावित्री पथ,
बापू नगर. जयपुर.
9509232733
संपर्क - संजय शास्त्री
डी. 136 सावित्री पथ,
बापू नगर. जयपुर.
9509232733
Ahinsa Abhiyan
दीपावली पर पटाखों से होने वाली हानि के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिया अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन द्वारा सर्वोदय अहिंसा अभियान संचालित किया जा रहा है
.
.
sarvoday
Deepali par sarvoday ahinsa abhiyan ke antargat ak postar ka prakashan kiya ja raha. Aap bhi asse jude. thanks.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)





