रविवार, 31 अक्तूबर 2010

वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न





अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन, जयपुर महानगर द्वारा आयोजित एवं श्री कुन्दकुन्द कहान पारमार्थिक ट्रस्ट, मुंबई द्वारा प्रायोजित सर्वोदय अहिंसा अभियान के अंतर्गत श्री टोडरमल स्मारक भवन में रविवार, ३१.१०.२०१० को *दीपावली पर आतिशबाजी की सार्थकता* विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में सुबोध, एम जी डी, माहेश्वरी स्कूल एवं श्री टोडरमल स्मारक के छात्र सम्मिलित हुए। सञ्चालन प्रतीति पाटिल एवं संयोजन श्रीमती प्रीति जैन शचीन्द्र जैन ने किया।
निर्णायक डॉ, संजीव भानावत एवं पंडित शान्तिकुमार पाटिल ने किया। मंच पर डॉ, हुकम चंद जी भारिल्ल एवं संजय सेठी उपस्थित थे।
श्री परेश शास्त्री, अनिल
शास्त्री, अनिल शास्त्री गुढा एवं साकेत जैन का विशेष सहयोग रहा।
प्रथम स्थान - आशुतोष रांका,
माहेश्वरी स्कूल
द्वितीय स्थान - निखार सिंघल,
माहेश्वरी स्कूल