रविवार, 7 नवंबर 2010

दीपावली नाटक का पुरस्कार वितरण, उदयपुर पाठशाला




उदयपुर। ५.११.२०१० सर्वोदय अहिंसा अभियान के अंतर्गत मुमुक्षु मंडल, उदयपुर द्वारा एक नाटक मंचन किया गया, जिसका नाम था - दीवाली कैसे .... नाटक का मंचन पाठशाला के बालकों ने किया। जयेश शास्त्री द्वारा लिखित नाटक का संयोजन तपिश शास्त्री ने किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम में फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री जैनेन्द्र शास्त्री का निर्देशन एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण ७.११.२०१० को हुआ, जिसमें अहिंसा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संजय शास्त्री, जयपुर ने सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किये।