

अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन, जयपुर महानगर द्वारा आयोजित एवं श्री कुन्दकुन्द कहान पारमार्थिक ट्रस्ट, मुंबई द्वारा प्रायोजित सर्वोदय अहिंसा अभियान के अंतर्गत प्रकाशित पोस्टर का अवलोकन माननीय अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार ने किया। उन्होंने इस कार्य के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा कार्य है। अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संजय शास्त्री ने मुख्यमंत्री जी को अभियान की जानकारी दी। महानगर फेडरेशन अध्यक्ष संजय सेठी ने पोस्टर की प्रति मुख्यमंत्रीजी को भेंट करते हुए फेडरेशन के बारे में बताया। महावीर पब्लिक स्कूल की छात्रा एनी जैन ने मुख्यमंत्रीजी को स्टीकर भेंट किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें