बुधवार, 27 अक्तूबर 2010

आओ ज्ञान का दिया जलाएं

आओ ज्ञान का दिया जलाएं
अंधकार को दूर भगाएं
सत्पुरुषों के पथ पर चलकर
सच्ची दीपावली मनाएं
आओ ज्ञान का दिया जलाएं

वैर भाव को दूर भगाएं
सत्य अहिंसा मन में लायें
दया धर्म करुणा अपनाएं
ऐसी दीपावली मनाएं
- श्रीमती प्रीति जैन, जयपुर